हावड़ा के शिवपुर में बम धमाके और तनाव की खबर से दहशत फैल गई है। टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में बम धमाके हुए, ईंटें बरसीं।
इस हिंसा के बाद इलाके को शांत करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और RAF तैनात की गई है। भाजपा माइनॉरिटी सेल के नेता मनोज खान पर बम फेंकने का आरोप लगा है।
दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। भाजपा ने तृणमूल पर हिंसा का आरोप लगाया। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं। कथित तौर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं और सात देसी बम फटने की भी बात सामने आई है।.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207273
Total views : 8246960