पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने री-पोलिंग का आदेश दिया है। इस आदेश मुताबिक 2 मई को 15 पोलिंग स्टेशंस पर फिर से वोट डाले जाएंगे। इन 15 बूथों में 11 बूथ, 142-मगहरट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हैं। वहीं, 4 अन्य पोलिंग बूथ 143 डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इन सभी बूथों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग ने मानव प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत चुनाव को रद्द घोषित कर दिया है।
चुनाव आयोग से दक्षिण 24 परगना जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 77 बूथों पर फिर से वोटिंग की मांग की गई थी। तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाकी 62 बूथों पर भी इसी दिन पुर्नमतदान होगा या नहीं। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, प्रभावित बूथों पर चुनाव को रिटर्निंग अफसरों और ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट्स के आधार पर शून्य घोषित कर दिया गया। वहीं, एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाले डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र की दोनों विधानसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर चुनावी कदाचार का आरोप लगाया था। निर्वाचन आयोग ने आरोपों की जांच के लिए अपने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को नियुक्त किया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8187867
Total views : 8221985