बिलासपुर रेलवे स्टेशन में कार्रवाई, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सूटकेश में गौमांस लेकर पहुंची दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और उनके पास से करीब 10 किलो से अधिक संदिग्ध गौमांस बरामद किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन परिसर में दो महिलाएं संदिग्ध स्थिति में गौमांस लेकर पहुंची हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोनों महिलाओं के सूटकेश की तलाशी लेने पर उसमें गौमांस मिला।
पुलिस ने तत्काल दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने गौमांस होने से मना किया बाद में सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बिलासपुर के मगरपारा क्षेत्र की रहने वाली हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी तोरवा थाना पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8187637
Total views : 8221624