अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
महासमुंद : जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां 312 किलो गांजा जब्त किया गया है।
जब्त किए गए गांजा की कीमत लगभग 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में पुलिस ने परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक कर्नाटक और दूसरा मध्यप्रदेश का निवासी है।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गांजा उड़ीसा के सोनपुर जिले से लाकर मुंबई (महाराष्ट्र) में खपाने की योजना थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर कार्रवाई को आगे बढ़ाया और ओडिशा के बरहमपुर से तीन थोक खरीददारों को भी गिरफ्तार कर लिया, जो बालाघाट, उत्तर प्रदेश और जम्मू के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक KA13 D-7710 (कीमत 15 लाख रुपये), 312.590 किलोग्राम गांजा (कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये) और 2 मोबाइल फोन (कीमत 8 हजार रुपये) जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महासमुंद पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में कुल 4681.110 किलोग्राम (46 क्विंटल 81 किलो) गांजा जब्त किया गया है तथा 181 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 49 आरोपी छत्तीसगढ़ के और 132 अन्य राज्यों के हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179094
Total views : 8210053