छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: Korba जिले में शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ की घटना से आहत एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना Korbi पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार 8 मार्च की रात गांव में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें रिश्तेदारों के साथ दूल्हे के कई दोस्त भी शामिल हुए थे। इसी दौरान सूरजपुर जिले का रहने वाला 19 वर्षीय नरेंद्र उइके भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले से गांव में ठहरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान आरोपी युवक ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान किशोरी के पिता की नींद खुल गई और जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक को बेटी के साथ गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया। शादी का माहौल खराब न हो, इसलिए परिवार ने उस समय कोई हंगामा नहीं किया और बेटी को लेकर घर लौट आए।

इस घटना से किशोरी गहरे मानसिक आघात में थी। लोकलाज और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने तड़के गांव के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नरेंद्र उइके को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment