बलरामपुर: Balrampur, Chhattisgarh जिले में अवैध अफीम की खेती के मामलों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर Rajendra Kumar Katara ने एक साथ 58 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। इनमें Rajpur, Ramanujganj, Kusmi, Wadrafnagar, Shankargarh, Raghunathnagar और बलरामपुर सहित कई क्षेत्रों के पटवारी शामिल हैं।
राजस्व व्यवस्था में कसावट लाने की कोशिश
प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य राजस्व व्यवस्था को मजबूत करना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के कारण उत्पन्न प्रशासनिक ढिलाई को दूर करना है।
अवैध अफीम की खेती के बाद सख्ती
सूत्रों के मुताबिक हाल के दिनों में जिले के अलग-अलग इलाकों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व तंत्र में सख्ती दिखाते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।
एक साथ बड़ी संख्या में पटवारियों के तबादले को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167393
Total views : 8194537