बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, साथ रहे Amit Shah

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah भी उनके साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जल्द ही जदयू विधायक दल की बैठक भी बुलाई जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले विधायक दल की बैठक होनी चाहिए थी और उसी में निर्णय लिया जाना चाहिए था।

इधर राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री के पुत्र Nishant Kumar जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं। जदयू नेता Vijay Kumar Chaudhary ने हाल ही में संकेत दिया था कि निशांत राजनीति में आ सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उत्तराधिकारी कौन होगा।

माना जा रहा है कि यदि ऐसा होता है तो Nishant Kumar विधान परिषद के रास्ते सदन में पहुंच सकते हैं और उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार बन सकते हैं। जदयू में दूसरे संभावित उपमुख्यमंत्री पद के लिए Vijay Kumar Chaudhary और Ashok Choudhary के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं।

बता दें कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होना है और नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन गुरुवार था। राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए Nitish Kumar का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिल सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment