Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले; जानें कीमत और फीचर्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Technology: दिग्गज टेक कंपनी Apple ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना नया MacBook Pro लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे दो डिस्प्ले साइज—14 इंच और 16 इंच—में पेश किया है। नए मॉडल में लेटेस्ट M5 Pro और M5 Max चिपसेट दिए गए हैं, जो प्रोफेशनल यूजर्स को हाई परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं।

कीमत और वेरिएंट

  • 14 इंच, M5 Pro, 24GB RAM + 1TB स्टोरेज: ₹2,49,900

  • M5 Max वेरिएंट (14 इंच): ₹3,99,900

    • 48GB RAM के लिए ₹40,000 अतिरिक्त

    • 2TB स्टोरेज के लिए ₹40,000 अतिरिक्त

  • 16 इंच, M5 Pro वेरिएंट: ₹2,99,900

  • 16 इंच, M5 Max वेरिएंट: ₹4,29,900

    • 64GB RAM के लिए ₹60,000 अतिरिक्त

    • 4TB स्टोरेज के लिए ₹1,00,000 अतिरिक्त

कंपनी ने बताया कि प्री-ऑर्डर 4 मार्च से एपल के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होंगे। यह लैपटॉप Silver और Space Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

नए MacBook Pro में 16.2 इंच तक का (3456×2234 पिक्सल) Liquid Retina XDR ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करता है।
इसमें अधिकतम 128GB RAM और 8TB तक की स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

लैपटॉप में 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो Desk View सपोर्ट के साथ आता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi, Bluetooth, SDXC कार्ड स्लॉट, HDMI पोर्ट, दो Thunderbolt पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

बैटरी और अन्य फीचर्स

नए MacBook Pro में 100Wh बैटरी दी गई है, जो 140W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 17 घंटे तक वेब ब्राउजिंग प्रदान कर सकता है।
साथ ही इसमें बैकलिट Magic Keyboard और सिक्योरिटी के लिए Touch ID सेंसर भी दिया गया है।

यह नया MacBook Pro खासतौर पर क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *