सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बनेगा बजट – मुख्यमंत्री साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले राज्य बजट को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन विधानसभा भवन में पेश होने जा रहा सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। यह बजट बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा और मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आगामी बजट प्रदेश को आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कराने वाला साबित होगा तथा छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment