Tata Punch EV फेसलिफ्ट लॉन्च: 468Km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ के साथ कई अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। नए मॉडल में डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं।

बैटरी और रेंज

नई Punch EV फेसलिफ्ट में 30kWh (MR) और 40kWh (LR) बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। 40kWh बैटरी के साथ यह मॉडल ARAI सर्टिफाइड 468 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जबकि C75 के अनुसार रियल वर्ल्ड रेंज 355 किलोमीटर बताई गई है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

SUV में 65kW DC फास्ट चार्जिंग का विकल्प दिया गया है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 15 मिनट की चार्जिंग में 135 किलोमीटर तक की रेंज टॉप-अप का दावा किया गया है।

फीचर्स में बड़ा अपडेट

नई Punch EV में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ नया HVAC पैनल दिया गया है। इसके अलावा:

  • इल्यूमिनेटेड चार्जिंग स्टेटस इंडिकेटर

  • तीन ड्राइव मोड: Eco, City और Sport

  • पैडल शिफ्टर से कंट्रोल होने वाले चार रीजन मोड

  • डुअल टोन डैशबोर्ड

  • नई विंडो कंट्रोल बटन

  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

  • वॉइस असिस्टेड सनरूफ

  • वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) और i-TPMS जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

डिजाइन में नया फ्रंट फेशिया, चारों ओर ग्रे बॉडी क्लैडिंग, नई LED टेललाइट्स और रियर LED लाइट बार जोड़ा गया है। यह मॉडल Fearless Yellow, Bengal Rouge, Caramel, Empowered Oxide, Pure Grey, Supernova Copper और Pristine White जैसे रंगों में उपलब्ध है।

वेरिएंट और कीमत

Punch EV फेसलिफ्ट Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S वेरिएंट में आती है।

एक्स-शोरूम कीमतें:

  • Smart MR – ₹9.69 लाख

  • Smart+ MR – ₹10.29 लाख

  • Smart+ LR – ₹10.89 लाख

  • Adventure LR – ₹11.59 लाख

  • Empowered LR – ₹12.29 लाख

  • Empowered+ S LR – ₹12.59 लाख

इसके अलावा ग्राहक BaaS (Battery as a Service) प्रोग्राम के तहत भी इसे खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये रखी गई है।

नई Punch EV फेसलिफ्ट बेहतर रेंज, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करने के लिए तैयार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *