रायपुर: राजधानी में अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। थाना आजाद चौक क्षेत्र के घोराही तालाब–रामकुंड इलाके में दो युवकों को अगवा कर अवैध रूप से बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट Sandeep Patel ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल डीसीपी Rahul Dev Sharma और एसीपी Ishu Agrawal के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया।
संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में दबिश दी गई, जहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा (दोनों निवासी धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया।
2 लाख के लेन-देन विवाद में रची साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब दो लाख रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों युवकों का करबला तालाब के पास से अपहरण किया था। उन्हें बंधक बनाकर हथियारों के बल पर मारपीट की गई और जमीन से जुड़े दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। साथ ही नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी लूट ली गई।
पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को विफल कर दिया गया।
इन धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
-
कामरान अब्बास (29 वर्ष), निवासी शिव नगर हांडीपारा, थाना आजाद चौक, रायपुर
-
नवीन उर्फ नन्नू ढीमर (19 वर्ष), निवासी रामकुंड यूनियन क्लब पास, थाना आजाद चौक
-
लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन (19 वर्ष), निवासी रामकुंड सतबहनिया मंदिर पास
-
राकेश धीवर (24 वर्ष), निवासी रामकुंड खाटू श्याम मंदिर के पास
-
अनिल धीवर (30 वर्ष), निवासी रामकुंड खाटू श्याम मंदिर के पास
-
हरिओम सोनकर (47 वर्ष), निवासी रामकुंड यूनियन क्लब पास
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158658
Total views : 8181018