हिमाचल समेत 22 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का ऐलान, अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने की घोषणा की है। आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को तैयारी तेज करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के सचिव पवन दीवान ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर एसआईआर से जुड़ी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक समेत शेष राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।

चुनाव आयोग ने इससे पहले पहले चरण में बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पूरा किया था। दूसरे चरण के तहत 12 राज्यों में यह प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

आयोग के अनुसार, एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करना है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो और अपात्र नाम हटाए जा सकें। आगामी चुनावों को देखते हुए यह प्रक्रिया अहम मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *