मैहर: विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने के विरोध में शुक्रवार सुबह मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अलाउद्दीन तिराहे पर पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष धर्मेश भाई, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ आक्रोश जताया।
पुतला दहन के दौरान हादसा
प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के समय आग की चपेट में आने से यातायात थाना प्रभारी विक्रम पाठक झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पुलिस ने संभाली स्थिति
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मामले को लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी की संभावना जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8201835
Total views : 8240137