Apple का बड़ा लॉन्च प्लान: iPhone 17e से लेकर MacBook और iPad तक कई नए डिवाइस होंगे पेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 टेक दिग्गज Apple के लिए यह साल नए प्रोडक्ट लॉन्च के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2026 की शुरुआत में कई बड़े डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत इसी महीने के आखिर तक संभावित iPhone 17e से हो सकती है।

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सप्ताहों में Apple करीब पांच नए प्रोडक्ट पेश कर सकता है। इनमें बजट iPhone, अपडेटेड MacBook मॉडल और नए iPad शामिल हो सकते हैं।

iPhone 17e: क्या होंगे फीचर्स?

iPhone 17e को पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। यह iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया A19 chip दिया जा सकता है। साथ ही इस बार MagSafe सपोर्ट मिलने की भी संभावना है, जो iPhone 16e में मौजूद नहीं था। डिस्प्ले के बेजल पहले से पतले हो सकते हैं, हालांकि नॉच डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है।

भारत में इसकी कीमत में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। iPhone 16e को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

MacBook Pro और Air को मिलेगा M5 अपग्रेड

Apple नए MacBook Pro मॉडल्स को M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन भविष्य में OLED डिस्प्ले आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल आने वाले मॉडल्स में LCD पैनल ही रह सकता है। नए MacBook Pro मार्च में लॉन्च हो सकते हैं।

वहीं, MacBook Air का M5 प्रोसेसर वाला अपडेटेड वर्जन भी पेश किया जा सकता है। इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस मौजूदा मॉडल जैसे ही रह सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपये रहने की उम्मीद है।

किफायती MacBook भी आ सकता है

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple एक बजट MacBook पर भी काम कर रहा है, जिसकी कीमत लगभग 699 डॉलर (करीब 63,400 रुपये) हो सकती है। इसमें 12.9 इंच की LCD डिस्प्ले और A18 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह डिवाइस येलो, पिंक और ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है।

iPad लाइनअप में भी बड़ा अपडेट

Apple अपने बेस iPad और iPad Air को भी अपग्रेड कर सकता है। 12वीं जेनरेशन iPad में A18 चिपसेट मिल सकता है, जबकि iPad Air में M4 चिपसेट दिए जाने की संभावना है।

दोनों डिवाइस 2026 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकते हैं। फिलहाल 11वीं जेन iPad की भारत में कीमत 34,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि पिछला iPad Air 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।

कुल मिलाकर, 2026 की शुरुआत Apple यूजर्स के लिए बेहद खास रहने वाली है। iPhone, MacBook और iPad—तीनों कैटेगरी में बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment