Bihar: पटना के होटल ताज में ‘आतंकी हमले’ से हड़कंप, बाद में निकली मॉक ड्रिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पटना: Patna के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब लोदीपुर स्थित ‘होटल ताज सिटी सेंटर’ में आतंकियों के घुसने की सूचना फैल गई। AK-47 और हैंड ग्रेनेड से लैस तीन हमलावरों द्वारा करीब 100 मेहमानों को बंधक बनाए जाने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए आयोजित की गई एक मॉक ड्रिल थी।

जानकारी के अनुसार, तय स्क्रिप्ट के तहत सुबह तीन ‘डमी आतंकवादी’ होटल के प्रवेश द्वार पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग का अभ्यास करते हुए दो हैंड ग्रेनेड फेंकने का सीन रचा गया। इसके बाद वे होटल के भीतर दाखिल हुए और वहां मौजूद मेहमानों को बंधक बनाए जाने की स्थिति का अभ्यास किया गया।

धमाके जैसी आवाज सुनते ही Bihar Police की बुद्धा कॉलोनी थाना टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। कुछ ही मिनटों में Anti-Terrorism Squad (ATS) की टीमें सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले की स्थिति में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय की जांच करना था। ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद होटल परिसर को सामान्य कर दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि ऐसी अभ्यास गतिविधियों के दौरान घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment