जांजगीर: अकलतरा–बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलर वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर में देखते ही देखते आग लग गई, जिसमें चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने–सामने की टक्कर बताया जा रहा है। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8235498
Total views : 8282789