सिरपुर महोत्सव में CM साय ने विभागीय स्टॉल व प्रदर्शनी का किया अवलोकन, योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल और आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, वर्तमान प्रगति और भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और योजनाओं का लाभ आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन, आदिम जाति कल्याण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी किया।

सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलक देखकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और सिरपुर के वैभव की सराहना की। वहीं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन और कला जत्था के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शन को भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसनीय बताया।

प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने सराहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करती हैं।

अवलोकन के दौरान खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, विधायक साजा ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ इंद्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी), कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *