राजनांदगांव: जिले में लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारियों का कलेक्टर ने तबादला कर दिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव द्वारा 30 जनवरी को जारी आदेश के बाद राजस्व विभाग में हलचल मच गई है। इस आदेश के तहत एक पटवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि छह अन्य पटवारियों के हल्कों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, ऐश्वर्य मिश्रा को तहसील राजनांदगांव के हल्का क्रमांक 29 में यथावत रखते हुए हल्का क्रमांक 36 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सनद कुमार विश्वास का स्थानांतरण हल्का क्रमांक 58 से तहसील राजनांदगांव के हल्का क्रमांक 30 में किया गया है।
इसी तरह अनुराग शुक्ला को हल्का क्रमांक 64 से हटाकर, हल्का क्रमांक 63 का अतिरिक्त प्रभार देते हुए हल्का क्रमांक 32, तहसील राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है। नीरज श्रीवास्तव को हल्का क्रमांक 06 में रहते हुए हल्का क्रमांक 07 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और उन्हें हल्का क्रमांक 58, तहसील राजनांदगांव में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा विकास वासनिक का तबादला हल्का क्रमांक 30 से हल्का क्रमांक 63, तहसील राजनांदगांव में किया गया है। हेमंत वर्मा को हल्का क्रमांक 32 से हटाकर हल्का क्रमांक 64, तहसील राजनांदगांव में भेजा गया है। वहीं महेंद्र सिन्हा को हल्का क्रमांक 36 से स्थानांतरित कर हल्का क्रमांक 06 में पदस्थ करते हुए हल्का क्रमांक 07 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर के इस आदेश के बाद राजस्व विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से कार्य व्यवस्था में सुधार आएगा और राजस्व कार्यों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Author: Deepak Mittal









