ASI समेत 11 पुलिसकर्मियों के तबादले, IG ने जारी किया आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रेंज स्तर पर 11 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 3 प्रधान आरक्षक सहित कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह आदेश 14 जनवरी को आईजी डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार एएसआई ओमप्रकाश परिहार का कोरबा से बिलासपुर, एएसआई जीवन सिंह का सारंगढ़ से जीपीएम, एएसआई नीलाकर सेठ का सारंगढ़ से बिलासपुर स्थानांतरण किया गया है।

इसी तरह प्रधान आरक्षक निसार परवेज का जांजगीर से बिलासपुर, मनहरण सिंह मरावी का जीपीएम से कोरबा और दीपक मिश्रा का मुंगेली से बिलासपुर तबादला किया गया है।

वहीं आरक्षक ओमचंद साहू का सारंगढ़ से रायगढ़, दिलीप तेंदुवे का सारंगढ़ से जांजगीर, सत्येंद्र सिंह बंजारे का सारंगढ़ से सक्ती स्थानांतरण हुआ है। इसके अलावा महिला आरक्षक तारन मिरे का मुंगेली से बिलासपुर और मोहपाल साहू का सक्ती से जांजगीर जिला तबादला किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *