बीजापुर में सुरक्षा बलों के दो बड़े ऑपरेशन, IED बरामद कर माओवादी ठिकाना ध्वस्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर: जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने दो बड़े और सफल अभियान चलाए हैं। भोपालपटनम और माड़ेद थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए जवानों ने भारी मात्रा में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया, साथ ही माओवादियों के एक ठिकाने को भी ध्वस्त किया।

पहले अभियान के तहत माड़ेद थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) ने सोमनपल्ली–बांदेपारा कच्ची सड़क पर लगाए गए 10-10 किलो वजनी दो कमांड IED बरामद किए। माओवादियों ने इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने और आवाजाही बाधित करने के उद्देश्य से लगाया था। पुलिस और BDS टीम ने सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए IED को सुरक्षित रूप से हटाया। इसके बाद बीजापुर से पहुंची BDS टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही इन्हें नष्ट कर दिया।

दूसरे अभियान में भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंप कांडलापार्टी-2 से केरिपु 214 बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम ने कोंडापडगु जंगल क्षेत्र में सर्च एवं डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 2-2 किलो वजनी दो प्रेशर IED बरामद किए गए, जिन्हें केरिपु 214 BDD टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।

इसके अलावा कोंडापडगु इलाके में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन में दबाए गए दो सफेद ड्रम मिले, जिनमें माओवादियों द्वारा जमा किया गया राशन रखा गया था। इस बरामदगी से माओवादियों की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।

अधिकारियों ने बताया कि लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से माओवादियों के नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा और जिले में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी, सर्च और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे। सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह की माओवादी गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश को सख्ती से कुचला जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *