खाड़ी देशों में ‘धुरंधर’ पर बैन… अब पीएम मोदी से लगाई गुहार!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय विवाद गहराता जा रहा है। यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में फिल्म पर लगाए गए बैन के खिलाफ अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खुलकर सामने आ गई है।

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

 पीएम मोदी को पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी

फिल्ममेकर और इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने पीएम मोदी को लिखे गए इस पत्र को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। चिट्ठी में खाड़ी देशों द्वारा लगाए गए “एकतरफा बैन” को हटाने की अपील करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया गया है।

 CBFC से पास, भारत में सुपरहिट… फिर बैन क्यों?

आईएमपीपीए की चिट्ठी में कहा गया है कि

  • फिल्म ‘धुरंधर’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से विधिवत प्रमाणपत्र मिला है

  • भारत में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है

  • इसके बावजूद मित्र राष्ट्र माने जाने वाले खाड़ी देशों में बैन लगाया जाना चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है

पत्र में लिखा गया है कि भारत इन देशों के साथ व्यापार, कूटनीति और सांस्कृतिक संबंध साझा करता है, ऐसे में इस तरह का प्रतिबंध सवाल खड़े करता है।

 “ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, सिनेमा की आज़ादी का सवाल”

आईएमपीपीए ने पीएम मोदी से अपील की है कि वे भारत सरकार के स्तर पर इस मुद्दे को उठाएं और संबंधित देशों से बातचीत कर बैन हटवाने की कोशिश करें।
चिट्ठी पर आईएमपीपीए अध्यक्ष अभय सिन्हा के हस्ताक्षर हैं और संगठन ने जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

 ‘धुरंधर’ की चमक बरकरार, लद्दाख में टैक्स फ्री

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ
अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को भारत में शानदार सफलता मिली है और इसे लद्दाख में टैक्स फ्री भी किया जा चुका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *