breaking: कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप! छत्तीसगढ़ के न्यायालय अलर्ट मोड पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप! छत्तीसगढ़ के न्यायालय अलर्ट मोड पर


राजनांदगांव–बिलासपुर के बाद रायपुर कोर्ट में भी सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड तैनात

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के न्यायालय परिसरों में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब राजनांदगांव और बिलासपुर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से संबंधित कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराया गया।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए राजधानी रायपुर की अदालतों में भी सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अदालतों के आसपास संदिग्ध गाड़ियों और वाहनों की भी गहन जांच की जा रही है। कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस माध्यम से दी गई, इसके पीछे कौन या कौन-सा संगठन है और क्या यह महज अफवाह है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

प्रशासन ने साफ किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। न्यायालयों की सुरक्षा और आम लोगों की जान की हिफाजत सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जांच पूरी होने तक छत्तीसगढ़ की अदालतों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *