रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम की गतिविधियां आज एक बार फिर तेज होने वाली हैं। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम आयोजित की जा रही है। इस बैठक में शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
नगर निगम सचिवालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह बैठक आज शाम 5 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष (कक्ष क्रमांक 405) में आहूत की गई है। बैठक की आधिकारिक सूचना नगर निगम सचिव संगीता साहू ने दी है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और आने वाले दिनों की कार्ययोजना को लेकर चर्चा हो सकती है। ऐसे में निगम की इस बैठक पर पार्षदों से लेकर आम नागरिकों तक की निगाहें टिकी हुई हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231945
Total views : 8278383