“पास बैठने से मना किया तो थप्पड़ बरसाने लगा डोसा वाला”, थाने पहुंचीं युवतियां

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: शहर के सबसे व्यस्त नेहरू चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मामूली बात ने थप्पड़कांड का रूप ले लिया। नाश्ता करने पहुंचीं दो युवतियों के साथ एक डोसा संचालक ने पहले गाली-गलौच की और फिर सरेआम तमाचे जड़ दिए। घटना के बाद आक्रोशित युवतियां सीधे थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। कुदुदंड इलाके में किराए से रहने वाली सुनंदा गेदले अपनी सहेली श्रेयांशी पाण्डेय के साथ सुबह नाश्ता करने नेहरू चौक स्थित रतन लस्सी पहुंची थीं। इसी दौरान पास में अन्ना डोसा की दुकान लगाने वाला संजय तरण पुष्कर भी होटल के भीतर आया और जबरदस्ती युवतियों के पास बैठने की कोशिश करने लगा।

युवतियों ने शालीनता से उसे थोड़ी दूरी पर बैठने को कहा, लेकिन यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। आरोप है कि युवक ने आपा खोते हुए पहले गाली-गलौच शुरू कर दी। जब युवतियों ने विरोध किया तो आरोपी ने हद पार कर दी। उसने सुनंदा के बाएं गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

इतना ही नहीं, जब श्रेयांशी अपनी सहेली को बचाने आगे आई तो आरोपी ने उसे भी तमाचे मार दिए। अचानक हुई इस घटना से होटल में अफरा-तफरी मच गई। आसपास बैठे लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना के बाद सहमी लेकिन साहस दिखाते हुए दोनों युवतियां सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचीं और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संजय तरण पुष्कर के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *