“नक्सलवाद का अंत होकर रहेगा” – बस्तर से गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर दौरे के दौरान नक्सलवाद को लेकर सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है। जगदलपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री सीधे बीजापुर जिले के कुटरु के लिए रवाना हुए, जहां जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं और समाज के प्रमुख लोगों के साथ उनकी अहम बैठक प्रस्तावित है।

 नक्सलवाद के खात्मे पर सरकार अडिग

मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि
➡️ नक्सलवाद के खात्मे के लिए स्थानीय समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।
➡️ कुटरु क्षेत्र में पहले कुछ समस्याएं थीं, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगी

 बस्तर बनेगा आर्थिक ताकत का केंद्र

गृह मंत्री ने बस्तर की आर्थिक संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि

  • बस्तर की वन उपज आने वाले समय में वैश्विक पहचान बना सकती है।

  • विशेष रूप से छिंद की गुंड जैसे उत्पादों पर प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

  • इसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।

 डेडलाइन पर क्या बोले गृह मंत्री?

नक्सलवाद के खात्मे की समय-सीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि
“समय भले ही कम बचा हो, लेकिन हमारे जवानों के हौसले और उनकी ताकत के सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पाएगी।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment