दुर्ग-सुपेला रेप केस का फरार आरोपी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, लुकआउट सर्कुलर काम आया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई: थाना सुपेला क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म और धमकी के मामले का फरार आरोपी मोहम्मद आरिफ हुसैन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 2 जनवरी 2026 को दुबई से भारत लौटते समय कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों की सतर्कता के कारण पकड़ा गया। इसके बाद सुपेला पुलिस ने बैरकपुर सीजेएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे भिलाई लाया।

मामला थाना सुपेला में 15 अक्टूबर 2022 का है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई।

फरारी के दौरान आरोपी दुबई में रहकर काम कर रहा था और पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उसकी जानकारी साझा की गई थी।

सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आरिफ हुसैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4, कृष्णा नगर, ताज बिरियानी के पास है। पुलिस अब उसकी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने विदेश में किन-किन लोगों की मदद ली और क्या इस दौरान कोई और अपराध किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे आरोपी देश में हो या विदेश में, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकेगा। यह कार्रवाई यह साबित करती है कि लुकआउट सर्कुलर जैसे माध्यमों से फरार अपराधियों पर सतत नजर रखी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *