बीवी पर डालता था गलत नजर, दोस्त की चुप्पी टूटी तो बहा दिया खून, रात में हुआ खौफनाक कत्ल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: करतला थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में बीती रात ऐसा खूनी खेल खेला गया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांव निवासी नंदकुमार पटेल (उम्र करीब 45 वर्ष) की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की गई और कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई

हत्यारा कोई और नहीं, निकला करीबी दोस्त

पुलिस जांच में जो सच सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला था। नंदकुमार की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसके ही दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

बीवी पर छींटाकशी बनी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, मृतक नंदकुमार पटेल अपने दोस्त की पत्नी पर लगातार छींटाकशी करता था। यह हरकत आरोपी को लंबे समय से नागवार गुजर रही थी। कई बार अनदेखी करने और सहने के बाद जब बात हद से आगे बढ़ी, तो गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर नंदकुमार की जान ले ली

इलाके में दहशत, रिश्तों पर उठे सवाल

घटना के बाद गनियारी गांव में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि दोस्ती के नाम पर पनप रही गंदी सोच आखिरकार खून-खराबे में बदल गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा मीडिया के सामने किया जाएगा

एक सबक, एक चेतावनी

यह वारदात एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि
👉 क्या रिश्तों की मर्यादा टूटने पर इंसान हैवान बन जाता है?
👉 और क्या गलत नजर कभी-कभी किसी की मौत की वजह बन सकती है?

पुलिस फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ा रही है, जबकि गांव आज भी उस खौफनाक रात को याद कर सिहर उठा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment