RPF जवान की हत्या: रायगढ़ RPF पोस्ट से बड़ी खबर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 सुबह 4 बजे ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने साथी पर चलाई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

रायगढ़: बिलासपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत रायगढ़ RPF पोस्ट से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक RPF आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक को गोली मार दी, जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही RPF के वरिष्ठ अधिकारी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

फिलहाल RPF की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। जिस आरक्षक को गोली लगी है, उसका नाम पी.के. मिश्रा बताया गया है। वहीं, गोली मारने वाले जवान द्वारा कनपटी पर सटाकर 3 राउंड फायर करने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस होने के बाद विवाद बढ़ा और गुस्से में फायरिंग की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसे अब जांच का हिस्सा माना जा रहा है।

घटना के बाद RPF पोस्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच तेज हो गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *