आज से मिलेगी गरीब परिवारों को हाफ बिजली बिल की राहत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

200 यूनिट तक आधा बिल, 36 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित; 200–400 यूनिट वालों को भी एक साल की छूट, पीएम सूर्यघर योजना के लिए प्रोत्साहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आज से बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार की 200 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना आज से लागू हो रही है। इससे लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इस योजना की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को पूरा हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। इस योजना से 36 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।

हालांकि, अगर कोई उपभोक्ता 201 यूनिट भी खपत करता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ दिया जाएगा। इस अस्थायी राहत से करीब 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि इस एक साल की अवधि में उपभोक्ता पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कर सकें।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने लगभग चार महीने पहले, 1 अगस्त 2025 को बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव किया था। पूर्व भूपेश सरकार की 400 यूनिट सीमा को घटाकर 100 यूनिट किया गया था, जिससे लाखों उपभोक्ता योजना से बाहर हो गए थे। अब नई नीति के तहत फिर से सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट कर दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था आम गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर बिजली का बोझ कम करेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *