48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  कुल 15 नक्सलियों ने सुकमा मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया। इन सभी नक्सलियों पर मिलाकर 48 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में—

4 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था

2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था

आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार चल रही दबाव की कार्रवाई, बेहतर पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के कारण नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिलाने की बात कही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *