लोक कला महोत्सव में कोंडागांव के लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समारोह की मुख्य अतिथि, देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, ने प्रथम स्थान पाने वाली टीम को सम्मानित किया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा, “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और जिले के कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।”

टीम की सदस्य आरती नेताम ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह मुकाम मेहनत और संघर्ष के बाद हासिल हुआ है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम जहाँ भी प्रस्तुति देती थी, पूरे समर्पण से देती थी। पंचायत स्तर से शुरू हुई यात्रा राज्य स्तर तक पहुँची और राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मान मिला। हमारे लिए यह गर्व का क्षण है।”

जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के कार्यक्रम में चयनित इस टीम ने जिस नृत्य विधा का प्रदर्शन किया, उसने उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment