पत्नी की मजदूरी से चल रहा था घर, मामूली विवाद में पति का हैवानियत भरा रूप — डंडे से पीटकर की हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर चलाने के लिए पत्नी करती थी मजदूरी

जानकारी के अनुसार, मृतका पूर्णिमा (29) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसका पति रेंगा बघेल (37) बेरोजगार था और अक्सर घर से बाहर घूमता रहता था। घर की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह पत्नी पर ही थी।

रात में खाना खाने को लेकर हुआ विवाद

घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच खाना खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रेंगा बघेल ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।

बच्चों और परिवार के सामने की वारदात

पत्नी की चीख सुनकर उनके बच्चे और घर के अन्य सदस्य बाहर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही डंडे से पत्नी को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने भी शोर सुनकर घर की ओर दौड़ लगाई, लेकिन पत्नी को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह घटना घरेलू हिंसा की एक और भयावह तस्वीर पेश करती है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *