जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी राज्योत्सव का आकर्षण केंद्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी राज्योत्सव का आकर्षण केंद्र
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा का प्रभावी प्रदर्शन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राज्योत्सव के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभाग द्वारा जानकारीपूर्ण और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत प्रदर्शनी की सराहना की और इसे राज्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बताया।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा को प्रमुखता से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों को सरल, आकर्षक और प्रेरणादायक शैली में प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन तिहार 2025’ विशेषांक और विभिन्न ब्रोशर का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इन प्रकाशनों के माध्यम से शासन की प्राथमिकताओं, जन कल्याणकारी योजनाओं और सफलता की कहानियों को प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुँचाया गया।

राज्योत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और गणमान्यजन उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और सराहनीय पहल बताया। लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल योजनाओं की झलक दिखाती है, बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने वाला प्रेरक माध्यम भी है।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रदर्शनी का संचालन एवं नागरिकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment