रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवकों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण
पीड़ित अनुज तिर्की (43 वर्ष) निवासी उर्दना रोड, कृष्णापुर रायगढ़ ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर 2025 की सुबह वह मोटरसाइकिल से नील बेचने जा रहा था। श्याम पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने आवाज देकर उसका रास्ता रोका। उनमें से एक ने धारदार चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे न होने की बात कही, तो दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और थप्पड़ से मारपीट करने लगे।
आसपास के लोगों के बीच-बचाव से वह किसी तरह बच निकला। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान शैलेष मिंज (21 वर्ष) और राहिल एक्का (19 वर्ष), दोनों निवासी रामभाठा जवाहर नगर, रायगढ़, के रूप में हुई।
त्वरित कार्रवाई
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 566/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।
निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और पेट्रोलिंग टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने स्प्रिंगदार बटनवाले चाकू से डराकर पैसे मांगने की बात कबूल की।
आरोपी राहिल एक्का की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का स्प्रिंगदार धारदार चाकू बरामद किया गया। मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
-
शैलेष मिंज, पिता सुजीत मिंज (21 वर्ष), निवासी रामभाठा, जवाहर नगर, रायगढ़
-
राहिल एक्का, पिता सुनील एक्का (19 वर्ष), निवासी रामभाठा, जवाहर नगर, रायगढ़
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207757
Total views : 8247561