रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहर की बाल कलाकार आशिका सिंघल अपनी मोहक कथक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। यह कार्यक्रम 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
राजकुमार कॉलेज, रायपुर की द्वितीय कक्षा की छात्रा आशिका मात्र 7 वर्ष की आयु में कथक नृत्य में असाधारण दक्षता हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 4 वर्ष की आयु से निरंतर अभ्यास किया है और कथक गुरु सुश्री नेहा सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने 40वें चक्रधर समारोह, रायगढ़ में भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों और विद्वानों ने अत्यंत सराहा।
आशिका के नृत्य में लय, भाव और अभिव्यक्ति की अद्भुत संगति देखने को मिलती है। राज्योत्सव के इस पावन अवसर पर उनकी प्रस्तुति न केवल कला प्रेमियों के लिए आनंद का क्षण होगी, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को नई पीढ़ी के माध्यम से आगे बढ़ाने का सुंदर उदाहरण भी बनेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181460
Total views : 8213322