मनेन्द्रगढ़। शहर के चैनपुर इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान प्लास्टिक सामग्री और एक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के कार्य में एसईसीएल कर्मियों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









