रायपुर। कोरबा जिले की एनएसएस छात्रा कुमारी लेखनी साहू, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया, ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुमारी लेखनी साहू के कार्यों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लेखनी साहू को युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए समाज सेवा में सक्रिय रहने और दूसरों के लिए मिसाल बनने का आशीर्वाद दिया।
कुमारी लेखनी साहू की यह उपलब्धि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231849
Total views : 8278261