Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 16.5 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bihar Election 2025: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जांच के दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 45वीं वाहिनी ने सीमा चौकी निओर के पास शनिवार को 16,50,200/- (सोलह लाख पचास हजार दो सौ) नेपाली रुपए के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चौकसी बरती जा रही है, इसी क्रम में सूचना मिली थी कि सीमा चौकी निओर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 228/1 के समीप से नेपाली मुद्रा की तस्करी होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में बिहार पुलिस के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान शनिवार को एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के पास से कुल 16,50,200/- (सोलह लाख पचास हजार दो सौ) नेपाली रुपए बरामद किए गए, जो उसने अपने कमर के पीछे सफेद कपड़े में बांधकर छुपाए हुए थे।

पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवत कुमार साह, ग्राम- गोबिंदपुर, नेपाली नागरिक बताया, लेकिन बरामद की गई नेपाली मुद्रा के विषय उसका उत्तर संतोषजनक नहीं था। उसके पास मुद्रा से संबंधित वैध कागजात भी नहीं थे। एसएसबी ने बरामद की गई सभी राशि और उसकी मोटर साइकिल को सूचीबद्ध करते हुए नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) युवराज एवं बिहार पुलिस के उप निरीक्षक श्याम कुमार गौतम के साथ अन्य जवान शामिल थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *