नई दिल्ली। बीते दिन कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूरे राज्य में जश्न का माहौल था। हालांकि, इसी बीच बेलगावी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
उत्सव के दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं।
यह हमला बेलगावी के सदाशिवनगर स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में हुआ। पांच लोगों पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल 2 लोगों की हालत काफी नाजुक है।
जांच में जुटी पुलिस
हमले के बाद पूरे उत्सव में अफरा-तफरी मच गई। चाकू लगने से पांच लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। सभी घायलों को BIMS अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि हमले को अंजाम देने वाले आरोपी कहीं बाहर से आए थे।
घायलों की हुई पहचान
घायलों की पहचान गुरुनाथ वक्कुंड, सचिन कांबले, लोकेश बेटागेरी, महेश विनायक और नजीर पठान के रूप में हुई है। बेलगावी के पुलिस आयुक्त भूषण बोरासे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है। हालांकि, हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207769
Total views : 8247579