गरियाबंद पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद। पुलिस ने राजिम क्षेत्र में हुई एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 48 घंटे में सुलझाते हुए दो अपचारी बालकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों राजिम के लोधिया तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पत्थर से बांधा हुआ मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजिम निवासी दुर्गेश साहू के रूप में हुई।

थाना राजिम व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर चार संदेहियों से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की शाम उन्होंने उधारी के पैसों को लेकर दुर्गेश से विवाद किया। विवाद के दौरान चारों ने मिलकर दुर्गेश के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव की कमर में पत्थर बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. देवेन्द्र धीवर, निवासी राजिम, जिला गरियाबंद

2. थनेन्द्र साहू उर्फ भोला, निवासी थानापारा राजिम, जिला गरियाबंद

3. दो विधि से संघर्षरत बाल

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment