बिलासपुर में महिला नगर सैनिकों का पराक्रम दिखा — दीक्षांत समारोह में किया शानदार मार्चपास्ट, डीआईजी ने की सराहना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर में महिला नगर सैनिकों का पराक्रम दिखा — दीक्षांत समारोह में किया शानदार मार्चपास्ट, डीआईजी ने की सराहना

279 नई भर्ती महिला नगर सैनिकों ने दस दिवसीय प्रशिक्षण पूरा किया, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर जीता सबका दिल

बिलासपुर। नगर सेना विभाग के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित नई महिला नगर सैनिकों का दस दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी होम गार्ड एल.पी. वर्मा शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई, जिसके बाद 279 महिला होम गार्ड प्रशिक्षणार्थियों ने उत्कृष्ट अनुशासन और कौशल का परिचय देते हुए शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। महिला सैनिकों की दृढ़ता, आत्मविश्वास और समन्वय से भरे प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि डीआईजी वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, प्रशिक्षण को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना की गई।

इस मौके पर जिला सेनानी बिलासपुर दीपांकर नाथजिला सेनानी रायगढ़ बी. कुजूरसाइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण पांडेयफायर स्टेशन प्रभारी इंस्पेक्टर वेद नारायण सेनपरसदा और बिलासपुर एसडीआरएफ टीम के सदस्य, तथा नगर सेना और अग्निशमन सेवा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में महिला सैनिकों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने गर्व से अपनी बेटियों को सम्मान और गौरव के साथ कदमताल करते देखा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment