ड्राइवर को नौकरी से निकाला तो रची ऐसी साजिश, मालिक के घर में घुसकर चाकू से किया वार. महिला ने मरने का नाटक कर बचाई जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कर्नाटक के बेंगलुरु की बनशंकरी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जिसने एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर पहले उन पर चाकू से हमला किया और लूटपाट की थी.

बेंगलुरु के बनशंकरी फेज 3 स्थित सिंडिकेट बैंक कॉलोनी में 14 सितंबर को हुई यह लूट अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसकी वजह चाकू लगने के बाद भी बहादुरी दिखाने वाली बुजुर्ग महिला हैं, जिन्होंने आरोपियों के सामने मरने का नाटक किया और अपनी जान बचा ली.

महिला की पहचान कनकपुष्पम्मा के रूप में हुई है, जिन्होंने मृत होने का नाटक करके अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद बनशंकरी पुलिस ने एक अभियान चलाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. बनशंकरी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में बुजुर्ग महिला कनकपुष्पम्मा अपने बेटे राहुल के साथ रहती हैं. राहुल रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं. उन्होंने घर के काम और गाड़ी चलाने के लिए मैडी नाम के शख्स को ड्राइवर के तौर पर रखा हुआ था.

मालिक के घर पर लूटपाट की साजिश

मैडी नौकरी करते हुए ऐश की जिंदगी जीता और मालिक का बहुत ज्यादा पैसे खर्च करता था. ऐसे में उसकी हरकतें देखकर मालिक ने उसे चार महीने में ही काम से निकाल दिया. इसके बाद उसने अपने ही मालिक के घर में लूटपाट करने की साजिश रची. 14 सितंबर को रात 9.30 बजे जब राहुल घर पर नहीं थे. उसने चालाकी से जोमैटो बॉय बनकर राहुल की मां कनकपुष्पम्मा को फोन किया और बाहर बुलाया. जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला. मैडी अपने बाकी साथियों के साथ अंदर घुस गया. इसके बाद उसने महिला के मुंह में कपड़े ठूंस दिए और लॉकर की चाबी मांगी. जब उसने मना किया तो आरोपी गणेश ने उसे चाकू मार दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी.

मरने का नाटक कर बचाई अपनी जान

आरोपी गणेश ने महिला से कहा,”अगर तुम मुझे लॉकर की चाबी नहीं दोगी, तो मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगा.” इसके बावजूद जब कनकपुष्पा ने चाबी नहीं दी तो गणेश ने महिला की गर्दन पर चाकू से दो बार वार किया. ऐसे में महिला खून से लथपथ हो गई, लेकिन उन्होंने मरने का नाटक किया, जिससे की आरोपियों को लगे कि वह मर चुकी हैं और ऐसा ही हुआ. आरोपियों को लगा कि महिला की मौत हो चुकी है और वह उन्हें वहीं छोड़कर लॉकर वाले कमरे में चले गए. फिर उन्होंने रॉड से लॉकर तोड़ा और आठ लाख रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज लेकर फरार हो गए.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बदमाशों जैसे ही बाहर गए महिला हिम्मत करके धीरे से उठी और बाहर आकर चिल्लाई. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी गणेश को दौड़कर पकड़ लिया, लेकिन बाकी आरोपी फरार हो गए थे. हालांकि, अब पुलिस ने फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान मैडी, विट्ठल और गणेश के रूप में हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और गुरु नाम के व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है. घटना के बाद घायल बुजुर्ग महिला कनकपुष्पम्मा को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उनका कुछ दिन इलाज चला और फिर वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आईं. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *