मानकों का महत्वपूर्ण स्थान है हमारे जीवन में : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मानकों का महत्वपूर्ण स्थान है हमारे जीवन में : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
विश्व मानक दिवस पर बोले सीएम — गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आधार हैं मानक, उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में BIS की अहम भूमिका

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारे जीवन में मानकों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भी वस्तु की गुणवत्ता, दक्षता और विश्वसनीयता इन्हीं मानकों से निर्धारित होती है। वे आज रायपुर में विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आयोजित “मानक महोत्सव” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। मानक चिह्न (ISI मार्क) के माध्यम से यह संस्था उपभोक्ताओं को भरोसेमंद उत्पाद प्रदान करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मिलावट और नकली वस्तुओं पर रोक लगाने में BIS की भूमिका बेहद अहम है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने ‘गुणवत्ता मिशन’ में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान प्रदेश में मानक जागरूकता और गुणवत्ता उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन भी किया और अधिकारियों से उत्पाद गुणवत्ता सुधार संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल सहित कई सम्माननीय जन, अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment