शर्मनाक! हार्ट अटैक से तड़पता रहा कर्मचारी, पास में कुर्सी पर बैठ मोबाइल चलाता रहा दुकान मालिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आजकल लोगों में इंसानीयत कम होती जा रही है। कहीं कोई दुर्घटना हो जाती है तो लोग मदद करने के बजाय मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगते हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से सामने आया है।

यहां एक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को काम के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक के बाद कर्मचारी वहीं कुर्सी पर बैठ गया। वह दर्द से तड़प रहा था। जबकि दुकान मालिक पास में ही बैठा मोबाइल चला रहा था। दुकान मालिक ने कर्मचारी को दर्द से तपड़ता देख लिया लेकिन इसके बाद भी वह उसकी मदद के लिए नहीं उठा और कुर्सी पर आराम से बैठकर मोबाइल चलाता रहा। कुछ देर दर्द से तड़पने के बाद कर्मचारी की मौत हो गई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दर्द से तड़प रहा था कर्मचारी:
कहा जा रहा है कि अगर समय पर उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद उसकी जान भी बच जाती। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्ट अटैक के बाद कर्मचारी तड़प रहा है जबकि दुकान का मालिक अपनी कुर्सी से उठा तक नहीं और मोबाइल चलाता रहा। दिल दहला देने वाली ये घटना आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र की है। एक कर्मचारी रोज की तरह काम में जुटा हुआ था। तभी वह अचानक अपनी कुर्सी पर बैठ जाता है उसके बाद उसकी मौत हो जाती है।

मालिक तमाशा देखता रहा:
इस दौरान वहां काम कर रहे दूसरे कर्मचारी मदद के लिए उसके पास पहुंचे। एक कर्मचारी उसके लिए पानी लेकर पहुंचा जबकि बाकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन दुकान का मालिक फोन पर किसी से बात करता रहा और कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाने में जल्दी नहीं दिखाई।

अस्पताल ले जाने तक हो गई देर:
आखिरकार जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने इंसानियत पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा और वहीं बैठे लोग इंसानियत की सारी हदें पार करते रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *