साइबर अपराध और नशे पर सख्त हुए मुख्यमंत्री,कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए बड़े निर्देश, जागरूकता अभियान तेज करने के आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।
मुख्यमंत्री ने आज कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में साइबर क्राइम और नशे से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसलिए लोगों को इसके प्रति सतर्क और जागरूक करना बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अंतर्विभागीय समन्वय के साथ सतत साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि जनता को समय रहते सतर्क किया जा सके। साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, जिससे आम नागरिक आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

बैठक में बताया गया कि राज्य में रेंज स्तर पर 5 साइबर थाने संचालित हैं, जबकि 9 नए साइबर थाने जल्द शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे और साइबर अपराधों के खिलाफ सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम करेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *