मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी! प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के शेष मकान 31 दिसंबर तक पूरे करें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के शेष सभी मकानों को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर्स को निर्माण एजेंसियों को सक्रिय करने और हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक तय किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की नीतियों और योजनाओं का अंतिम लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुँचना ही सुशासन का वास्तविक अर्थ है। किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस केवल समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि जनहित के नए मानक तय करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में परिणाम दिखाई देने चाहिए, केवल रिपोर्टों में नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“शासन की नीतियों का अंतिम उद्देश्य आम जनता तक लाभ पहुँचाना है। जनता के बीच आपकी उपस्थिति और संवेदनशीलता ही आपकी पहचान है।”

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि योजना की मॉनिटरिंग और हितग्राहियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा में सभी मकानों का निर्माण पूरा हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *