PM Kisan Yojana : इन 3 राज्यों के किसानों की लग गई लॉटरी, खाते में पहुंचे 21वीं किस्त के पैसे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्र सरकार ने शुक्रवार (26 सितंबर) को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी। यह किस्त खास तौर पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को दी गई है। इन राज्यों के किसान हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए थे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि तीनों राज्यों के किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

540 करोड़ रुपये ट्रांसफर

कृषि मंत्रालय के मुताबिक 27 लाख से ज्यादा किसानों को कुल 540 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें 2.7 लाख महिला किसान भी शामिल हैं।

पहले क्यों की गई किस्त जारी-

सरकार ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को समय पर मदद मिले, इसलिए किस्त तय समय से पहले जारी की गई है।

किसानों को कैसे मिलेगा फायदा?

यह राशि किसानों को घरेलू ज़रूरतें पूरी करने, बीज और खाद खरीदने और खेती दोबारा शुरू करने में मदद करेगी।

योजना कब शुरू हुई थी?

पीएम किसान योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। इसके तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा साल में तीन बार, हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की किस्त के रूप में सीधे बैंक खाते में आता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *