प्यार की दुश्मनी ने बरपाया कहर… कटघोरा गोलीकांड का चौंकाने वाला राज़, यूपी से बुलाए गए शूटर और 5 आरोपी सलाखों के पीछे!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में हुई गोलीबारी की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पुलिस ने इस फायरिंग कांड को ‘प्यार का मामला’ बताया है। अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी शक्ति सिंह भी शामिल है।

घटना 21 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे हुई थी, जब व्यापारी सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज ने सभी को चौंका दिया। पहले तो घरवालों को लगा जैसे कोई वस्तु फट गई हो, लेकिन बाहर निकलते ही बाइक सवार युवक ने दूसरी बार भी गोली चला दी। एक गोली दुकान के शटर पर और दूसरी मुख्य द्वार पर लगी। परिवार ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई।

गोलीकांड के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि कोरबा के ही आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह ने यूपी से शूटर दुर्गेश पांडे को सुपारी देकर बुलाया था। इस पूरी साजिश की कड़ी प्रेम प्रसंग से जुड़ी निकली।

मुख्य आरोपी शक्ति सिंह, जो कृष्णा नगर (मानिकपुरी चौक) का रहने वाला है और एक धार्मिक संगठन से जुड़ा हुआ है, भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शूटर दुर्गेश पांडे को कसनिया गांव में रेकी करने भेजा गया था, जिसके बाद रात में फायरिंग की वारदात हुई।

पुलिस ने बताया कि गोलीकांड में इस्तेमाल हथियार, कारतूस और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। एक आरोपी बस से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाइक एक्सीडेंट के बाद शक होने पर पुलिस ने धर दबोचा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन गांव में इस खुलासे ने सनसनी फैला दी है। प्यार की दुश्मनी ने न सिर्फ गोलियों की गूंज पैदा की, बल्कि कई जिंदगियों को बर्बादी की तरफ धकेल दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *