कोयला कारोबारी अमन बाजवा का परिवार संग खौफनाक सफर… रास्ते में ऐसा हुआ हादसा कि मां-बेटे की साथ निकली अंतिम यात्रा!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। खुशियों से भरा एक सफर चंद मिनटों में मातम में बदल गया। गेवरा–दीपका क्षेत्र के जाने-माने कोल ट्रांसपोर्टर और व्यवसायी अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह (34) अपने परिवार से मिलने पंजाब जा रहे थे। उनके साथ कार में मां और मौसा भी थे। लेकिन चित्रकूट (मध्यप्रदेश) के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर ऐसा हादसा हुआ कि सब कुछ खत्म हो गया।

तेज रफ्तार और भीषण टक्कर में उनकी स्कॉर्पियो कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

बताया जाता है कि अमन बाजवा पंजाब में रह रही अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने के लिए निकले थे। परिवार से मिलने की खुशी उनकी आंखों में झलक रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सफर बीच रास्ते में ही थम गया और हाईवे पर मातमी सन्नाटा फैल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। गाड़ी के मलबे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी खौफनाक रही होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *