बिलासपुर। नवरात्र पर्व की धूम बिलासपुर में छा गई है। शहर भर में भक्तिमय माहौल है और जगह-जगह गरबा और डांडिया का रंग देखने को मिल रहा है। इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए गुरुवार (25 सितंबर) की रात बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचीं, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस साल नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पंडाल और 25 फीट ऊँची दुर्गा प्रतिमा ने दर्शकों का मन मोह लिया। अरपा तट पर लेजर लाइट शो, मनोरंजन के लिए मेला और झूले, और आकर्षक झांकियाँ भी लोगों को खूब भा रही हैं।
तमन्ना भाटिया ने जलसा द डांडिया शो में पहुँचकर छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगाए और कहा कि यह शाम उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने बताया कि वह मुंबई से खास तौर पर बिलासपुरियों से मिलने आई हैं और आज उनकी तमन्ना पूरी हो गई।
फैंस ने भी जमकर तमन्ना के साथ गरबा और डांडिया का मजा लिया। यह शाम बिलासपुर के लिए रंगीन और उत्सवपूर्ण यादों से भरपूर बन गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8129832
Total views : 8135432